Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी
एएनटीएफ कुल्लू एवं एनसीबी यूनिट मंडी ने जिला मंडी के बड़ौत की चौहार घाटी के सर्किल तारास्वान के पटवार क्षेत्र में लगभग 1.5 बीघा निजी एवं सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाए गए गांजे के लगभग 1 लाख पौधों को नष्ट किया।

डिप्टी एसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा निरोधक सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज एएनटीएफ कुल्लू एवं एनसीबी यूनिट मंडी ने मिलकर बड़ौत की चौहार घाटी के सर्किल तारास्वान के पटवार क्षेत्र में लगभग 1.5 बीघा निजी एवं सरकारी भूमि पर अवैध रूप से उगाए गए गांजे के लगभग 1 लाख पौधों को नष्ट किया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ ज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना पधर जिला मंडी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भांग की अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!