Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

एनएचपीसी की पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। में “स्वच्छता ही सेवा” का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा के बारे में जागरूकता का संदेश दिया।
इसके माध्यम से स्वच्छता संदेश को बड़े ही रोचक अंदाज से प्रस्तुत किया गया।

संदेश में यह बताया गया कि एकल उपयोग के पॉलिथीन बैग का कम से कम उपयोग करें इससे पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में एनएचपीसी के गुंडाला श्रीनिवासु, उपप्रबंधक (जनसंपर्क), पाठशाला के प्रधानाचार्य तिलक राज, अन्य अध्यापकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!