कुल्लू टूडे
मनाली
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय में 10 किमी दौड़ का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ रोमेश चन्द्र ने हरी झंडी दिखा कर किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया कि यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ हो कर सजला पुल तक 5 किमी तथा सजला पुल से 5 किमी वापिस महाविद्यालय के प्रांगण तक रखी गई थी। इस प्रतियोगिता में महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग में प्रथम अंकुश बीए प्रथम वर्ष, रोहन बी कॉम तृतीय वर्ष द्वितीय व राजीव बीए प्रथम तृतीय रहे।
महिला वर्ग में रेणुका बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, सुषमा बीए प्रथम वर्ष द्वितीय व मोनिका तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ रोमेश चन्द्र ने जीतने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी व बाक़ी सभी विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया।
