कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में दादा-दादी, नाना-नानी को स्नेह सम्मान व जीवन में उनके महत्व के उद्देश्य से बुधवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, सचिव मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा, स्कूल प्रिंसीपल डा. शिल्पा गोयल व नन्हे मुन्हे बच्चों के दादा दादी व नाना नानी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हिंदी अंग्रेजी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें नर्सरी के छात्रों ने टुकुर-टुकुर, दादा जी की छड़ी, एलकेजी के छात्रों ने वेलकम डांस, ओह माय फ्रेंड गणेशा व देवा श्री गणेशा पर अपनी प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
दादा-दादी के द्वारा खेली गई खेलों में जिसमे नर्सरी कक्षा के अनाया ठाकुर के ग्रैंड पेरेंट्स होल्डिंग बैलून्स विद हेड्स गेम में तथा अंगद ठाकुर के ग्रैंड पेरेंट्स बैलेंसिंग दा बाल गेम में विजयी रहे।
एलकेजी जैसमीन के आनस व अक्षित चंदेल के ग्रैंड पेरेंट्स थ्रो एंड कैच में विजयी रहे तथा एलकेजी मेरीगोल्ड के युवान व रुद्रांशी कौंडल के ग्रैंड पेरेंट्स हेड नीज शोल्डर गेम में विजयी रहे।
इस कार्यक्रम में लगभग 200 दादा-दादी व नाना-नानी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा सभी बच्चों ने प्रेम व सम्मान का इजहार करते हुए अपने दादा-दादी को उपहार प्रदान किये।
स्कूल प्रधानाचार्या डॉक्टर शिल्पा गोयल ने बच्चों को मोबाइल फोन से उनकी दूरी बनाये रखने का आग्रह किया।
