Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन जिला मुख्यालय में बीते दिन प्रदर्शन करने के दौरान कानून का उल्लंघन करने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष और हिंदू समाज के नेताओं पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।

इसमें पुलिस ने तय रूट से बाहर जाने और विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने पर मामले दर्ज किए हैं।

इस संबंध में एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी, हिंदू समाज के प्रतिनिधियों मुकेश शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर व आशीष और अन्य की ओर से किया जा रहा था।

गौरव सिंह ने बताया कि रैली का रास्ता चिल्ड्रन पार्क से शुरू करके अपर बाजार होते हुए पूराना बस स्टैंड सोलन में रैली को समाप्त करना था। लेकिन उन्होंने रैली का रास्ता बदल दिया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से माल रोड पर एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की तथा समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी की गई। जिसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

एसपी के अनुसार इसके अतिरिक्त प्रदर्शनकारियों ने पुराना बस स्टैंड के समीप व अन्य जगहों पर दुकानें चिन्हित करके उन पर क्रॉस के निशान लगाए तथा कुछ दुकानों के बाहर होर्डिंग को भी तोड़ा।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन रैली का नेतृत्व कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी द्वारा उक्त रैली को तय रूट से हटकर कोटलानाला की तरफ ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि रैली का तय समय 12 बजे तक था, जबकि समय अधिक हो गया था। बार-बार समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और ठोडो ग्राउंड चले गए।

जहां पर कोई कार्यक्रम चला हुआ था। वहां पर प्रदर्शनकारी नेताओं ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित किया।

जिस पर पुलिस थाना सोलन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!