Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

प्रवासी मजदूरों द्वारा रायसन में राष्ट्रीय उच्चमार्ग किनारे अस्थाई डेरा बनाकर कबाड़ का ढेर लगा कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को ग्रहण लगा दिया है।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे लगे क्रैश बैरियर पर कपड़े रख कर कभी भी दुघर्टना को अंजाम दिया जा सकता है।

लगभग चार माह से यहां प्रवासी मजदूर कभी सड़क के उस पार कभी इस पार डेरा जमाए बैठे है।

पतलीकुहल थाना के अन्तर्गत आज कल इलाका में हज़ारों की संख्या में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं।

पंजीकरण न होने के कारण यहां इलाका में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

मनाली डीएसपी केडी शर्मा के अनुसार पतलीकुहल थाना में लगभग 555 प्रवासी ही पंजीकृत है।
प्रशासन ने कई वार पंचायतों के द्वारा पंजीकरण करने के आदेश जारी किए थे। मगर इसे अभी तक पूरी तरह से अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।

जब इस सबंध में उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला से बात की गई तो बताया कि जल्द ही इस पर कार्यवाही की जायेगी।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग के आधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि इन प्रवासियों को कई वार हिदायत भी दी गई, मगर दो तीन दिनो बाद फिर लोट आते है। प्रशासन द्वारा इन पर सक्त कार्यवाही आवश्यक है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!