कुल्लू टूडे
शिमला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में आयोजित 68वें जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में 15 जॉन के 716 छात्राओं ने भाग लिया।
जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जोन ठियोग ओवरऑल चैम्पियन रहा व अन्य प्रतियोगिताओं के वॉलीबॉल में रोहड़ू विजेता, मशोबरा उप-विजेता, कबडडी में कुप्वी विजेता, नेरवा उप-विजेता, खो-खो में छौहारा विजेता, ठियोग उप-विजेता, बैडमिंटन में रोहड़ू विजेता, देहा उप-विजेता, योगा में शिमला-1 विजेता, ठियोग उप-विजेता, शतरंज में शिमला-1 विजेता, छौहारा उप-विजेता, व मार्च पास्ट में रामपुर ने पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा, अलग-अलग वजन में रेसलिंग भी आयोजित करवाई गई।
