कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
डीएवी एसीसी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बरमाणा में तीन दिवसीय भारत स्काउट और गाइड के कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 173 कैडेट्स ने भाग लिया।
इस कैंप में 4 से 12 तक की कक्षाओं के छात्र व छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गाँगटा के द्वारा किया गया।
जिसमें उन्होंने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और सभी नए कैडेट्स को स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया।
विद्यालय के स्काउट और गाइड विंग के संयोजक अशोक चौधरी व उनके सहयोगी अध्यापकों ने कैंप के सफल आयोजन में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।
कैडेट्स को स्काउट् और गाइड की भूमिका, फस्ट-एड, गांठ, दिशाएँ और मनोरंजक गीत सिखाए गए।
रात को कैंप-फायर का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्तरों के कैडेट्स ने बढ़-चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कैडेट्स ने अपने दैनिक कार्यों को स्वयं करना भी सीखा। कैंप का समापन सर्व-धर्म प्रार्थना के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य गाँगटा ने कैडेट्स का फीडबैक का सत्र लिया जिसमें सभी ने अपने अनुभव सांझे किए।
कैडेट्स ने मांग की भविष्य में ऐसे कैंपस लगने चाहिए जिससे कि वो और अधिक सीख कर देश की सेवा में अपना योगदान दे सके।
