Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सैंज वेली स्टूडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के वीरवार हुए चुनाव में सैंज के निशित चंद्र चौधरी अध्यक्ष चुने गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए तिकोणे मुकाबले में निशित 9 मतों से विजय हुए। निशित को 65 मत, अजय शुलगु को 56 और अजय सूर्यवंशी को 33 मत मिले।

इसके बाद सर्वसम्मति से गठित हुई कार्यकारिणी में सौरव को चेयरमैन, गुलशन नेगी को उपाध्यक्ष, सीमा रानी को महासचिव, अनिय नेगी को सह सचिव, मनीष ठाकुर को कोषाध्यक्ष, तनुज को कौशल मीडिया प्रभारी, विशाल को स्पोर्ट्स प्रभारी, निशु भारती को सलाहकार, रेशमा को सांस्कृतिक सचिव, मनिशा को मंच सचिव चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशित चंद्र चौधरी ने अपनी जीत पर सभी छात्र साथियों का आभार प्रकट किया और कहा कि वह कुल्लू माहविद्यालय में सैंज घाटी के छात्रों के हित मे कार्य करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!