Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

उना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के हरोली पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को 3.71 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम आज पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में इलाका में पेट्रोलिंग पर थी।

इस दौरान एक मुखबर की सूचना पर हरोली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली जो दौराने तलाशी उसके पास से 3.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है, पुलिस मौका पर कार्रवाई कर रही है।

सूचना के अनुसार आरोपी नशे का आदी है तथा पहले भी पंजाब में चिट्टा बचने के जुर्म में गिरफ्तार रह चुका है।

आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र चरण देव गांव बिदडवाल तहसील हरौली जिला उन्ना हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!