Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस तथा हिमाचल दन्त महाविद्यालय एवं अस्पताल के तत्वाधान में आज राजकीय यूथ रेडक्रॉस महाविद्यालय धामी 16 मील में एक दिवसीय निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय यूथ रेडक्रॉस के समन्वयक डॉ.मनोज कुमार ने हिमाचल दन्त विभाग से आए डॉ.अरुण एवं डॉ.गौरी सहित अस्पताल प्रशासन से प्रशिक्षु चिकित्सकों का इस प्रकार के गतिविधि के लिए आभार प्रकट किया।

इस शिविर में लगभग 75 विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों के दांतो को जांच की गई।

इस अवसर पर जूनियर रेडक्रॉस, विज्ञान सोसायटी, रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!