कुल्लू टूडे
भुंतर
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुन्तर ने बताया कि 33/11 के०वी० डबल फीड़र (बजौरा कुल्लू और बजौरा भून्तर ) को 33/11 के०वी० 2X3.15एम० वी०ए० सब-स्टेशन शाड़ाबाई के साथ इटरलिंक करने, पेड़ों के काटने का कार्य और सामान्य रख-रखाब (जंपर्स और क्लैंप की जॉच और कसना, आइसोलेटर की मरम्मत, रिले संपर्को की सफाई, ब्रेकर तंत्र का स्नेहन आदि) कार्य के कारण 14 सितंबर 2024 को इस फीड़र के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्र जिसमें बजौरा, शाड़ाबाई, कलहैली, हाट, दियार, बगीचा, परगानू, खोखन, भैंसनाला और आस पास के सभी ईलाकों में सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
