Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

हिमाचल प्रदेश के जिला उना के हरोली पुलिस थाना की टीम ने एक महिला से बैग छीनकर भागने वाले बाईक सवार झपटमार को गिरफ्तार किया है।

हरोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कल दोपहर के समय हरोली के पंडोगा में एक महिला से बाइक सवार
युवक ने छीना झपटी करते हुए एक बैग छीन लिया जिसमें महिला का मोबाइल सोने की अंगूठी व अन्य कीमती सामान था।

पुलिस चौकी पंडोगा के इंचार्ज गुरध्यान शर्मा तथा उनकी टीम ने घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी कि धर पकड़ के लिए टीम बनाई तथा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया इलाका के सीसीटीवी खगाले और आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर आरोपी के रिहाईश पर दविश दी और आज सुबह आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से सारा सामान बरामद हो चुका है।

आरोपी को गिरफ्तार करके आइंदा कल पेश अदालत किया जाएगा तथा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

गनीमत है पिछले एक हफ्ते में भी इस तरह की 5-6 घटनाएं इलाका में हुई थी जिनका हरोली पुलिस ने सफलतापूर्वक उदभेदन कर दिया है।

जांच के दोरान यह पाया गया की आरोपी कबाड़ की फेरी लगाने का काम करता है और पिछले कल कबाड़ इक्कठा करने के बहाने बाइक पे पंडोगा आया और आरोपी ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पंचायतो के साथ मिलकर एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें हरोली क्षेत्र में किसी भी बाहरी राज्य के व्यक्ति को बिना परमिशन तथा बिना आई कार्ड इलाका में किसी भी चीज को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आरोपी की पहचान मुस्ताक उम्र 32 साल पुत्र मदन निवासी गोचर कानपुर खुई, तहo ओर थाना नूरपुर, जिला रुपनगर, पंजाब के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!