कुल्लू टूडे
केलांग
जिला लाहौल-स्पीति ने पुलिस स्टेशन केलांग के एसएचओ निरीक्षक अर्जुन सिंह को आज स्नेहपूर्वक विदाई दी गई।
निरीक्षक अर्जुन सिंह का स्थानांतरण राज्य सतर्कता और एंटी करप्शन ब्यूरो में हुआ है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय राज कुमार और जिला लाहौल-स्पीति के अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक अर्जुन सिंह के कार्यकाल की सराहना की और उनके योगदान की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि निरीक्षक अर्जुन सिंह ने हमेशा कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
डीएसपी मुख्यालय ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए कार्यस्थल पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य सदस्यों ने भी निरीक्षक अर्जुन सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए। सभी ने उनके योगदान और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।
