कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल बिल्डिंग कन्सट्रक्सन एवं मनरेगा मजदूर यूनियन की राज्य कोर कमेटी की ऑनलाइन मीटिंग इंटक कार्यालय घुमारवीं में कार्यकारी अध्यक्ष जगतार सिंह बैंस की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष जगतार सिंह बैंस और महासचिव रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि जगत राम शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर दिया गया बयान उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है।
यूनियन ने इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं पास किया है और न ही इस संदर्भ में कोई बैठक हुई है। रूप सिंह ठाकुर ने यूनियन में एकजुटता है।
उन्होंने कहा कि इंटक से संबंधित सभी यूनियनें कांग्रेस पार्टी और सरकार के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
इन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर के प्रति आभार जताया, जिनके प्रयासों से श्रम कल्याण बोर्ड सुचारू रूप से काम कर रहा है और लाखों मजदूरों को वित्तीय लाभ मिल रहा है।
वहीं बैठक में जिला ईंटक के महासचिव रमेश कुमार ने भी जगत राम शर्मा के बयान पर असहमति जताई है।
उन्होंने कहा यूनियन ने जगत राम शर्मा के बयानों से असहमति जताई और उनके दिए गए बयानों का खंडन किया।
राज्य इंटक वाईस प्रेजिडेंट चैन सिंह सुमन ने भी अपने संगठन के सदस्यों को किसी भी भ्रामक जानकारी से सावधान रहने की सलाह दी है।
इस बैठक के जरिए यूनियन ने अपने मजदूर हितों की सुरक्षा और समर्थन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
