कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने एक 31 वर्षीय युवक को 5.41 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बीते दिन हाथीथान में गश्त के दौरान एक युवक के कब्ज़ा से 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच ज़ारी है।
आरोपी की पहचान नरेश (31 वर्ष) पुत्र हरी राम निवासी वार्ड न० 6, हंसी, हनुमान कॉलोनी तहसील हिसार (हरियाणा) हाल किरायेदार गाँव हाथीथान डाकघर भुंतर के तौर पर हुई है।
