Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के सदर पुलिस थाना की टीम ने बीते दिन मणिकर्ण घाटी में चील मोड़ के पास एक 21 वर्षीय युवक को 710 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचन्द्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने चील मोड़ (छरोड़ नाला) के समीप नाकाबंदी के दौरान राजस्थान के 21 वर्षीय युवक के कब्ज़ा से 710 ग्राम चरस बरामद की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में जांच ज़ारी है।

आरोपी की पहचान सोनपाल उम्र 21 वर्ष पुत्र सुभाष चंद निवासी माजरी गूजर जिला अलवर (राजस्थान) के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!