कुल्लू टुडे
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश कायाकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव डॉ पदम सिंह गुलेरिया ने जानकारी देते हुये बताया कि ऑल इंडिया 9 नेशनल सलालम प्रतियोगिता के चयन के लिए जिला कुल्लू के पिरडी स्पोर्ट्स केंद्र में राष्ट्रीय सलालम प्रतियोगिता के लिए रविवार 26 दिसम्बर को ट्रायल लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी एचपीकेसीए राज्य सह सचिव नवीन कुमार से जिला कुल्लू के पिरडी स्पोर्ट्स केंद्र में संपर्क 9817098987 करें। एचपीकेसीए के महासचिव डॉ पदम सिंह गुलेरिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 7 से 9 जनवरी में मध्यप्रदेश में होने जा रहे 9 राष्ट्रीय स्तर की सलालम प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहे प्रतिभागी भविष्य में होने जा रहे ओलंपिक एवं एशियन गेम में भाग लेंगे ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के इच्छुक खिलाड़ी जिला कुल्लू के पिरडी स्पोर्ट्स केंद्र में नवीन कुमार को 9817098987 संपर्क एवं रिपोर्ट करें।
