Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

पंजाब नेशनल बैंक के वृत्त कार्यालय हमीरपुर ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत जिला पुलिस को पांच बैरिकेड्स प्रदान किए हैं।

पंजाब नेशनल बैंक के वृत्त कार्यालय के प्रमुख विनीष चावला, शाखा प्रबंधक अभिषेक गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक शशांक और बैंक के अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को ये बैरिकेड्स पुलिस अधिकारियों को सौंपे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने इस पहल के लिए पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ये बैरिकेड्स यातायात नियंत्रण में काफी मददगार साबित होंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!