Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में विशेष प्रचार अभियान के तहत आज (रविवार) को विधानसभा क्षेत्र चंबा की ग्राम पंचायत कोलका व वक्तपुर, विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत चकलू व राजनगर, विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत रजैं व काथला, विधानसभा क्षेत्र डलहौजी की ग्राम पंचायत गवालू व भलेई में कार्यक्रम आयोजित हुए।

विभाग के साथ संबद्ध सांस्कृतिक दल प्रिया म्यूजिकल ग्रुप जडेरा, चंबा रंग दर्शन चंबा, आर्यन कला मंच उदयपुर और युवा किसान मंच टिकरी के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का बखान किया।

कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि समाज में कन्याओं की सुरक्षा प्रोत्साहित करने के लिए बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में जन्मी 02 बेटियों के जन्म पर 12000 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।

योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को और अधिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त, 2021 से इस राशि को बढ़ाकर 21000 रुपए कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।

इसी तरह कलाकारों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई
कलाकारों द्वारा समूह गान के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।

इन कार्यक्रमों के दौरान प्रधान ग्राम पंचायत रजैं कुसुम लता, प्रधान ग्राम पंचायत राजनगर कंचना, प्रधान ग्राम पंचायत चकलू हंसराज ,सचिव रमेशवरी राणा, वार्ड सदस्य मोनिका ,राकेश सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!