विनोद महंत
केलांग
लाहुल स्पीति महिला कांग्रेस ने मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एवं लाहुल स्पीति की पूर्व विधायक स्व. लता ठाकुर की 45वीं पुण्यतिथि मना उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय केलांग में पूर्व विधायक स्वर्गीय लता ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर लाहौल स्पीति महिला कांग्रेस की प्रवक्ता एवं जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा ने कहा कि स्वर्गीय लता ठाकुर जहां अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी ,वहीं लाहौल स्पीति का नेतृत्व करते हुए उन्होंने जनजातीय जिला के विकास करवाने में अहम भूमिका अदा की है ,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लता ठाकुर आज भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे दिलों पर राज करती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को स्वर्गीय लता ठाकुर की 45वीं पुण्यतिथि थी और इस अवसर पर लाहौल स्पीति कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय केलांग में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
केलांग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने भी शिरकत की और अपने अपने विचार इस दौरान प्रस्तुत किए। अनुराधा राणा ने इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वर्गीय लता ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि युवाओं के लिए लता ठाकुर प्रेरणादायक स्त्रोत है और लाहौल स्पीति के लिए जो उन्होंने किया है वह काबिले तारीफ है।
उन्होंने कहा कि आज लाहुल स्पीति में जो सुख सुविधाएं घाटी के लोगों को मिल रही हैं उनकी आधारशिला व नीव स्वर्गीय नगर ठाकुर द्वारा रखी गई थी। इस अवसर पर घाटी के बुद्धिजीवियों ने उन यादों को भी साझा किया जो लाहुल स्पीति की पूर्व विधायक स्वर्गीय लता ठाकुर के साथ जुड़ी हुई थी।
उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति में विकास करवाने के साथ-साथ यहां के लोगों की दिक्कतों से उस समय कि देश की प्रधानमंत्री रही स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समक्ष रखती थी यही कारण था कि देश की प्रधानमंत्री लता ठाकुर के आग्रह पर दो बार जहां विशेष तौर पर लाहुल पहुंची थी, वहीं स्वर्गीय लता ठाकुर की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी से नज़दीकियां किसी से छिपी नहीं हैं।
लाहौल स्पीति के लोगों के लिए वरदान साबित होने वाली अटल टनल का सबसे पहला सपना जहां पूर्व विधायक लता ठाकुर ने देखा था वही उन्हीं के यह प्रयास है कि रोहतांग दर्रे की बाधा को दूर करने के लिए उन्होंने सबसे पहले निवर्तमान प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समक्ष इसकी मांग रखी थी और अपनी घनिष्ठ मित्रता का फायदा दिलाते हुए लाहुल स्पीति के लोगों के लिए अटल टनल की शुरुआत करवाई थी।
घाटी के बुजुर्गों का कहना है कि ऐसे दर्जनों उदाहरण है जोवे किसी भी मंच पर बता सकते हैं या दे सकते हैं जिससे लाहौल स्पीति घाटी का विकास लता ठाकुर द्वारा करवाया गया है। इस अवसर पर लाहुल स्पीति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
बहरहाल मंगलवार को केलांग में लाहौल स्पीति की पूर्व विधायक स्वर्गीय लता ठाकुर को याद किया गया और उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
