कुल्लू टुडे
कुल्लू
नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू युवा कार्यक्रम खेल मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा करवाये जा रहे भाषण प्रतियोगिता की कड़ी में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सरवरी में स्थित सुत्रधार के सभागार में आयोजित किया गया।
इस भाषण प्रतियोगिता में कुल्लू जिला के विभिन्न खण्डों में खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में रहे प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित रहा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अच्छे विचार रखे।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और जो कोई स्थान हासिल नहीं कर पाये उन्हे फिर से आने वाले समय में बेहतर करने के लिए कहा।
राज्य स्तर पर भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी। जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम में आये आये हुए मुख्य अतिथि,निणार्यक गण ,प्रतिभागियों का स्वागत किया। नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू के जिला युवा अधिकारी सोनिका चन्द्रा ने बताया की भाषण प्रतियोगिता में जिला के सभी खण्डों से 3-3 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
साथ ही जिला स्तर पर प्रथम प्रतिभागी जिला का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेगा । भाषण प्रतियोगिता में साक्षी राणा ने प्रथम स्थान, मोहर सिंह ने दूसरा स्थान और अनमोल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विजेताओं को नेहरू युवा केन्द्र की नगद राशि प्रथम को 5000 हजार ,द्वितीय को 3000 और तृतीय को 1000 की राशि चौक के रूप में दी गई और समृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर समानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन कमलेश ने किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवास्वयंसेवी पूर्ण ,कमलेश, रविन्द्र, संजय, हर्षना, शवनम कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
