कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
पशु पालन विभाग में लगभग 39 वर्ष की सेवाएं देने के बाद परिचारक पद से रिटायर होने जा रहे प्यारेलाल की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पशु पालन परिचारक कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में उप निदेशक कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्यारेलाल को उपहार के तौर पर बल्टोही भेंट करने के साथ ही उन्हें सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।
पशु पालन परिचारक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में पशु औषधालय समोह से परिचारक पद से रिटायर होने जा रहे प्यारेलाल की सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना की गई।
संगठन के सचिव छबीलदास ने कहा कि प्यारेलाल ने लगभग 39 वर्ष तक सेवाएं दी। पूरे सेवाकाल में उन्होंने अपना दायित्व ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की भावना से निभाया। अन्य कर्मचारियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।
इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष राजेश, कोषाध्यक्ष रमेश चंद, मुख्य सलाहकार संजीव तथा सदस्यों में रामपाल, लालचंद, चमनलाल, राजेंद्रपाल, रामप्यारी, सोमा, कृष्णी देवी व विजय राम के साथ ही अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे
