Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी में बीते दिन स्वीप के तहत अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने सभी से आगामी चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया।

ज्योति राणा ने स्कूल के छात्रों से अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इसी कड़ी में ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत कम मतदाता मतदान दर वाले मतदान केन्द्र बड़गल, मझरोग और जंजैहली में भी स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई और लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!