Spread the love
कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

जिला मुख्यालय के बचत भवन में वीरवार को  लोकसभा चुनाव  2024 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की।
समीक्षा बैठक के दौरान मनीष गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग लगातार चुनाव से संबंधित दिशा निर्देशों को अपडेट कर रहा है। इसीलिए सभी अधिकारी वर्तमान में जारी दिशा निर्देशों का ही के साथ अपडेट रहे।
उन्होंने मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी की संभावनाओं और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मतदान के संबंध में भी उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से फोकस किया जाना चाहिए।
बैठक में ट्रांसपोर्ट प्लान, मतदान केंद्रों में बिजली, पेयजल, रैंप व फर्नीचर आदि की भौतिक स्थितिए ईवीएम.वीवीपैट जागरूकता हेतु मोबाइल वैन की स्थिति आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिले में आदर्श आचार संहिता की अक्षरश अनुपालना के लिए सभी टीमें हर समय सक्रिय रहनी चाहिए और फील्ड में उड़नदस्तों की नियमित रूप से मूवमेंट हो।
उन्होंने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात विभिन्न टीमों की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली। जिले में आदर्श आचार संहिता की अक्षरश अनुपालना के लिए सभी टीमें हर समय सक्रिय रहनी चाहिए और फील्ड में उड़नदस्तों की नियमित रूप से मूवमेंट हो। उन्होंने जिले में तैनात विभिन्न टीमों की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने चुनाव की तैयारियों और जिला में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला में किए जा रहे हैं।
विभिन्न प्रयासों को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। एसपी बिलासपुर विवेक चहल ने पीपीटी के माध्यम से सुरक्षा प्रबंधों के बारे में अवगत करवाया।
जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निग अधिकारियों ने अपने.अपने क्षेत्रों से संबंधित विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की।
बैठक में तहसीलदार विजय शर्मा, नायब तहसीलदार चुनाव विजय शर्माए जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एमसीएमसीए एपीआरओ एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी सहित चुनाव विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!