Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत आने वाले तलाई पुलिस टीम थाना ने 2 अलग अलग मामलों में 99 पेटी अवैध शराब और एक घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना तलाई की टीम ने सुनहानी के पास नाका लगाकर एक पिकअप गाड़ी में से 99 पेटी अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जिसमें गाड़ी के चालक राकेश कुमार व साथ बैठे व्यक्ति शक्ति चंद के खिलाफ थाना तलाई में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में थाना कोट कहलूर पुलिस ने दबट निवासी तारा चन्द के घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

आरोपी के खिलाफ थाना कोट कैहलूर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!