कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की थाना सदर पुलिस ने कार में बैठे 3 युवकों को 280 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात चैकिंग के दौरान बध्यात गांव के पास एक कार में बैठे युवकों रिजुल विशिष्ठ, अभिषेक, व दीपक शर्मा के कब्जे से 280 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25, 29 के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
