कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की पुलिस ने इंश्योरेंस के नाम।पर व्यक्ति से 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले उत्तराखंड के शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व साईबर ठगी करने वालों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुराने लंबित मुक़दमों में जाँच तीव्रता से आगे बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनवरी, 2023 में थाना सदर सोलन में श्याम सुन्दर गुप्ता निवासी तार फैक्टरी सोलन, जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15-4-2010 को इन्होंने कोटलानाला स्थित Bharti AXA life Bright Plus नामक कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी मोहन सिंह रावत के माध्यम से एक Insurance Policy करवाई थी, जिसके लिये इन्होने 93,000 रुपए किश्त के तौर पर आरम्भ में दिये थे।
इसके उपरान्त मोहन सिंह रावत इनके घर पर आया व पुरानी Insurance Policy बन्द करके इनके बेटे के नाम से नई Insurance Policy करके कुल राशी 16,32,050 रुपए इनसे बिना रसीद दिये ले गया।
इसके उपरान्त भी मोहन सिंह रावत इनसे उपरोक्त Insurance कम्पनी में की गई इनकी Insurance Policy के नाम पर अलग-2 बहाने बनाकर बार-2 इनसे पैसे लेता रहा।
मोहन सिंह रावत से मिलने जब यह (शिकायतकर्ता) व इनकी पत्नी चण्डीगढ़ गये तो उसने उन्हे यह कह कर वापिस भेज दिया कि कम्पनी के सारे कर्मचारी अमृतसर गये है, जबकि वास्तव में यह किसी भी कम्पनी का कर्मचारी नहीं था।
मोहन सिंह रावत ने धोखाधड़ी व ठगी की नीयत से Insurance Policy करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से क़रीब 40 लाख रुपए ऐंठ लिये।
इस शिकायत पर थाना सदर सोलन में आरोपी मोहन सिंह रावत के खिलाफ दिनांक 5-1-2023 को धोखाधड़ी की धाराओं 420,406,467,468 IPC में अभियोग पजींकृत किया गया था।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा पिछले कल आरोपी मोहन सिंह रावत पुत्र ज्ञान सिंह रावत निवासी पौड़ी-गढ़वाल उतराखण्ड उम्र 36 साल को चण्डीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है,जिसे अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि यह आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों को अन्जाम दे चुका है।
अभी तक की जाँच में इसके ख़िलाफ़ 6.5 लाख रू की ठगी का केस ज़िला ऊना में भी पंजीकृत पाया गया है। मामले में जांच जारी है।
