कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
ग्राम पंचायत बरठीं के अंतर्गत आने वाले टिहरी गुवाओं रोपडी के बुुुजुर्ग प्रेमचंद पुत्र श्रीराम को बैलों ने लहूलुहान कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत बरठीं के गुवाओं रोपड़ी गांव के प्रेमचंद पुत्र श्रीराम दोपहर अपने पशु शाला में बंधे पशुओं को घास डाल रहे थे तभी अचानक ही दूसरी तरफ से आए 4-5 आवारा बैलों ने उन पर अचानक ही हमला कर दिया। इस हमले से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
परिजनों ने जब इनके चिल्लाने की आवाज सुनी। जब तक वे आते तब तक प्रेम चंद काफी घायल हो गए थे। परिजन उन्हें जल्दी से एक निजी अस्पताल घुमारवीं में ले गए हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान मे बरठीं, मोहीं, डून, कोटलु ब्राह्मणा, बरोट, टिहरी, सुन्हानी व आसपास के क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक फैला हुआ है, सड़कों पर तो यह पशु परेशान कर ही रहे हैं लेकिन अब यह लोगों की पशुशाला में भी जाकर हमला कर रहे हैं।
इससे पहले भी बरठीं, डून सहित अन्य क्षेत्रों में इन पशुओं के हमले से तीन चार के करीब लोगों की मौत हो चुकी है और काफी लोगों को अब तक घायल भी कर चुके हैं।
लेकिन अभी तक भी प्रशासन के द्वारा कोई भी विशेष कार्यवाही इन पर अमल में नहीं लाई जा रही है। जिससे कि किसान बागबान वी आम इंसान काफी परेशान है।
