कुल्लू टूडे
ऊना
हिमाचल प्रदेश के उना जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर में एक स्कूटी व बुलेट की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सेवानिवृत पुलिस कर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए सलोह निवासी राम किशन स्कूटी पर सवार होकर ऊना से हरोली की तरफ जा रहे थे।
इसी बीच रामपुर पहुंचने पर सामने से आ रहे एक बुलेट के साथ उनकी टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राम किशन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान राम किशन पुत्र हंस राज निवासी वार्ड नंबर एक, सलोह हरोली के रूप में हुई है।
