कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर सिंह
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने प्रैस को जारी बयान में आरोप लगाया है कि सता से बाहर बैठी भाजपा प्रचंड बहुमत से सता में आई कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए दिन रात मुंगेरी लाल के हसीन सपनों में खोई है। निरंतर रचे जा रहे षड़यंत्र औंधे मुंह गिरे हैं, ऐसे में भाजपा की तिलमिलाहट समझी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से निष्कासित छह विधायकों को पहले चंडीगढ़ के निजी होटल में रखा जाता है फिर उन्हें वहां से उत्तराखंड के ऋषिकेश ले जाया जाता है तदुपरान्त अब उनको दिल्ली ले जाया जाता है।
यह सारा प्रकरण बताता है कि भाजपा पूरी तरह से प्रदेश व देश में एक्सपोज हो चुकी है। भगवान राम जी के नाम का दुरूपोग करने वाली भाजपा पूरे प्रदेश में अमर्यादित तरीके की राजनीति कर रही है।
भाजपा की नीयत और नीति यही बन चुकी है कि जहां पर उनकी सरकारें जनमत से नहीं बन पाती है वहां धन, बल और छल,बल से सरकारों को गिराओ और अपनी सत्ता की लिप्सा को पूरा करो।
संदीप सांख्यान ने भाजपा मुगालते में है कि कांग्रेस सरकार टिक नहीं पाएगी। लेकिन भाजपा को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए, जो जनता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पीठ लगा सकती है वह अपनी गरिमा और स्वाभिमान के लिए भाजपाईयों को आईना भी दिखाने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार एक स्थिर सरकार थी और पांच वर्ष तक अपना पूरा कार्यकाल करेगी भी। भाजपा अपने ही बुने जाल में उलझ चुकी है और इस खेल में चारों खाने चित्त भी हुई है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार जहां ओर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में लगी है प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के प्रयासरत है, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह जैसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में लगी हैए प्रदेश में सैकड़ो पढ़े.लिखे बेरोजगार युवाओं के हक में जेओए, आईटी के लिए फैसला लिया गया है वहीं भाजपा के केंद्र सरकार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छह निष्काषित विधायको को अब तो चाहे लोक कल्याण भवन में भी रख ले तब भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चिंता नहीं है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की सरकार आमजन पर ज्यादा भरोसा करती है और आमजन कांग्रेस पर भरोसा जताता है न कि भाजपा के षडयंत्रों पर।
संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस तरह से केबिनेट बैठकों में जनहितैषी फैसले ले रहे प्रदेश की जनता के लिए लाभकारी तो होंगे ही लेकिन यह भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा भी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो जो वायदे जनता के साथ किए थे, धीरे धीरे उन वायदों को पूरा किया जा रहा है। सुक्खू सरकार अपने दम पर प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है।
