कुल्लू टूडे
नाहन
सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के श्री रेणुका जी पुलिस थाना की टीम ने 2 युवकों की 576 नशीले कैप्सूल के साथ धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार श्री रेणुका जी पुलिस ने वाहनों की चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवारों से 576 नशीले कैप्सूल बरामद किए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बायरी के नजदीक एक स्कूटी सवार को दस्तावेजों की जांच के लिए रोका गया था।
इंश्योरेंस न होने पर स्कूटी का चालान भी हुआ था। लेकिन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार घबरा रहे थे।
जिस पर पुलिस टीम ने स्कूटी की डिक्की तलाशी ली तो उसमें से 576 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान इंद्रसिंह निवासी गांव धार टारन तहसील ददाहू व अस्ण धीमान निवासी गांव बड़ौन जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।
