कुल्लू टूडे
शिमला
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन साफ रहने के बाद मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना है।
10 व 12 मार्च की रात से बताया जा रहा है कि लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
जबकि 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। निचले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
वहीं, 11 से लेकर 14 मार्च तक ऊंचाई वाले कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
