Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के ‘हिमकेयर’ कार्डधारक रोगियों को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में अब इलाज करवाने को कैशलेस सुविधा मिलेगी।

इस सुविधा के लिए विश्व मानव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर तेज प्रताप पांडेय ने जहां हिमाचल सरकार का आभार प्रकट किया है।

वहीं पीजीआईएमईआर के डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पंकज राय को भी बधाई दी है क्योंकि उनके ही प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है।

बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉक्टर तेज प्रताप पांडेय ने कहा कि इस सुविधा से हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे गरीब और असहाय लोगों को पीजीआई में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल पाएगी।

उन्होंने बताया कि पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने मुफ्त उपचार प्रदान करने के लिए हिमकेयर के साथ एमओयू साइन किया है।

पिछले दिनों पीजीआईएमईआर और हिमाचल प्रदेश के एचपी स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी के बीच हिमकेयर कार्ड धारकों को पीजीआई में कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर समझौता किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिमकेयर की ओर से किए समझौते के तहत अब पीजीआई और हिमकेयर कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करके रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवा अनुभव को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इससे वार्षिक आधार पर हिमाचल प्रदेश के लगभग 5000 रोगियों को लाभ होगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!