Spread the love

कुल्लू टुडे
चंबा


जिला के जलाड़ी गांव में एक नाबालिग लड़की तलाश में पहुंच जम्मू पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीण भड़क गये और पुलिस पर पत्थराव कर दिया। जिस पर जम्मू के डोडा से आई पुलिस टीम ने ग्रामीणों आंसू गैस के गोले दाग दिये।

इस संबंध में जानकारी देते हुये सलूणी के डीएसपी आईपीएस मयंक चौधरी ने बताया कि जम्मू के डोडा से पुलिस का एक दल जलाड़ी गांव में एक लड़की तलाश में आया था और उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया।

लेकिन डोडा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी देने के बावजूद भी अकेले ही लड़की तलाश में जलाड़ी गांव में छापेमारी कर दी।

मयंक चौधरी के मुताबिक कायदे से डोडा पुलिस को स्थानीय पुलिस के जवानों को साथ लेकर कार्रवाई करनी चाहिये थी। लेकिन उन्होंने ऐसा न करके अकेले ही गांव में छापेमारी कर दी। जिस पर ग्रामीण भयभीत हो गये और उन्होेंने डोडा पुलिस पर पत्थराव कर दिया।

लेकिन जैसे ही स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो स्थानी पुलिस ने स्थिति को संभाला। मयंक चौधरी ने बताया कि मामला पूरी तरह से सुलझ गया है। गांव में किसी प्रकार तनाव नहीं है। बताया कि डोडा पुलिस अपनी कार्रवाई करके वापिस लौट गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!