Spread the love

मंडी


शुक्रवार सुबह जिला के बग्गी-सुंदरनगर मार्ग पर दयारगी के पास एक कार अनियंत्रित हो कर नहर में गिर गई। गनीमत यह रही कि कार चालक को तैरना आता था और उसने तैर कर अपनी जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसारएक कार चालक सुंदरनगर बग्गी मार्ग पर जा रहा था। जैसे ही कार चालक दयारगी के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। लेकिन कार चालक ने कार से बाहर निकल कर तैर कर अपनी जान बचाई।

जैसे हीइस हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, तो लोग तुरंत मदद को भागे और लोगों ने गाड़ी को रस्सी में बांधकर नहर में डूबने से बचा लिया।

वहीं सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उनके द्वारा भी कार को नहर से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!