Spread the love

कुल्लू टुडे
शिमला


राजधानी शिमला की एक युवती ने प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एक अधिवक्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि अधिवक्ता ने शादी का झांसा देकर उस के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए और फिर शादी करने से मुकर गया।

ढली थाने में युवती द्वारा दी गई शिकायत में कहा है कि वर्ष 2020 के अक्तूबर महीने में एक ज्योतिषी ने अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता के साथ उसके विवाह प्रस्ताव का सुझाव दिया और अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

इसके बाद उसने अधिवक्ता से संपर्क किया। तो अधिवक्ता उससे मिलने के बाद शादी के बारे में बहुत गंभीर हो गया और उसने उससे शादी करने का वायदा किया।

युवती के अनुसार इसी साल 23 जनवरी को उन्होंने अधिवक्ता का जन्मदिन एक साथ मनाया और अधिव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा उसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन कुछ समय बाद जब शादी के बारे में पूछा, तो उसने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछली बार 5 अगस्त को अधिवक्ता ने बिना सहमति के उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर ढली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!