कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
शनिवार को मल्टी टास्क वर्कर्स यूनियन बिलासपुर (शिक्षा विभाग) की बैठक परिधि गृह में सदर मंडलाध्यक्ष रामचन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मल्टी टास्क वर्कर्स ने इस बात पर रोष जताया कि हर विभाग को सरकार ने कुछ न कुछ सौगात दी है।
परंतु जो मल्टी टास्क वर्कर सबसे ज्यादा शोषित हैं जिनको ना ही न्यूनतम वेतन मिल है न ही अन्य कर्मचारियों की तरह बारह महीनों का वेतन ऊपर से मातृत्व अवकाश
तक के लाभ उनको नही हैं।
इसके अलावा विभाग के हर तरह के काम चाहे वो बच्चे पढ़ाना हो साफ सफाई करना हो इन्ही कर्मचारियों से लिए जाते है, ऊपर से इन्हें पार्ट टाइमर कहा जाता है।
जबकि ये सुबह अध्यापकों की भांति स्कूल लगने से पहले आते है और बच्चों को छुट्टी होने के बाद वापिस जाते है।
तमाम मल्टी वर्कर आने वाली 26 फरवरी को अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा में जाकर सरकार को मिलेंगे यदि इनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे संघर्ष के रास्ते की रणनीति बनाएंगे।
मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के नेताओं ने आह्वाहन किया है तमाम वर्कर्स 26 फरवरी को शिमला चले।
