कुल्लू टूडे
पतलिकुहल
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलिकुहल थाना की पुलिस टीम ने एक 24 वर्षीय युवक को 4 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने टैक्सी युनियन कार्यलय नग्गर में एक युवक के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
आरोपी की पहचान आरोपी हैप्पी कुमार पुत्र सुरेश कुमार उम्र 24 साल गांव झंमाच डा0 खुणाची तह0 थुनाग जिला मण्डी हि0 प्र0 के तौर पर हुई है।
आरोपी हैप्पी कुमार उपरोक्त को जमानत वर मुचलका तदादी 50,000/50,000 रुपये पर पांबद अदालत करके रिहा किया गया है ।
