Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में शनिवार को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गत शनिवार को हुए हमले के विरोध में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कड़ी सुरक्षा के बीच कॉलेज चौक से लेकर चेतना चैक तक रोष रैली निकाली।

इस अवसर कांग्रेसी नेताओं ने चेतना चौक पर भाजपा नेताओं का पुतला जलाया तथा भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रोष रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस महासचिव रणवीर सिंह चंदेल, हुसैन अली, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोमा देवी सहित अन्य नेताओं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जान लेवा हमला किया है, उन्हें भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

पूर्व विधायक रेलवे प्रोजेक्ट में बेरोजगारों का रोजगार दिलाने के मुद्दे पर चर्चा करने के रेलवे प्रोजेक्ट के कार्यालय गए थे।

लेकिन वहां पर चिट्टा माफिया ने हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव हीरा पाल सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव प्रवीण शर्मा, जिला किसान सेल के प्रधान व उप प्रधान कुमंझवाड रतन सिंह , ब्लाक अध्यक्ष देशराज ठाकुर, राकेश शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति भाटिया, पार्षद मनोज पिल्लई , ननावां के उप प्रधान राकेश शर्मा , जोगिंदर सिंह ठाकुर उप प्रधान हरनोड़ा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!