Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

विजयपुर में मंगलवार को चेतना संस्था के रजत जयंती समारोह की धूम रही।

संस्था की संस्थापक डाॅ. मल्लिका नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

वहीं ‘सेवा-इन-एक्शन’ की रूमा बेनर्जी, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल व पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने चेतना संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि दो दिव्यांगों से आरंभ करके आज चेतना संस्था अपने 25 वर्ष पूरे कर रही है और लगातार प्रगति की ओर है इसके लिए वह बधाई की पात्र है।

हिमाचल प्रदेश में अपने राज्यपाल का एक वर्ष पूरा करने पर उन्होंने कहा कि जिस समय में हिमाचल में राज्यपाल बनकर आए थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कहा था कि अधिकतर कार्यक्रमों में सड़क द्वारा ही सफर करना जिससे कि लोगों से जुदा हो सके और दूसरी बात उन्होंने हिमाचल को नशे से मुक्त करने की कही थी जिसमें काफी प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने आम जनता से भी नशा मुक्ति अभियान में जोड़ने की बात कही।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जन-जन को लाभान्वित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिसमें वह राज्य जिस समय में केंद्र में राज्य वित्त मंत्री थे उसे समय जनधन योजना के तहत करोड़ खाते देश में खुले थे जो की एक आदित्य कार्य था।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय को 125 करोड रुपए की सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है।

उन्होंने इस अवसर पर
चेतना संस्था के निरंतर प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठ सहयोग देने के लिए एनटीपीसी से एजीएम एचआर सुगाता दास गुप्ता, एसीसी अदानी ग्रुप से सीएसआर के वरिष्ठ प्रबंधक हितेंद्र कपूर, LIC शाखा बिलासपुर के प्रबंध वरिष्ठ प्रबंधक आर के ठाकुर को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया, इसके अलावा विभिन्न वर्गों के मेधावी गण मान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!