Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

जिला लाहौल स्पीति में पिछले दो दिनों से हो रही भारी हिमपात को देखते हुए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमान ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला लाहौल स्पीति में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बर्फबारी को अशांका को देखते हुए उपमंडल केलंग तथा उदयपुर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला लाहौल स्पीति में रविवार से लगातार बर्फबारी हो रही है जिस कारण कई इलाकों में हिमखंड खिस्कने का खतरा बना हुआ है।

लिहाजा जिला प्रशासन ने जनहित में 20 तथा 21 फरवरी 2024 को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला लाहौल स्पीति में अभी तक एक से दो फुट तक बर्फ पड चुकी है तथा बर्फबारी लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक यात्रा न करें ।

उन्होंने कहा कि घाटी में बिजली पानी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के सम्बन्धित विभागों को दिशानिर्देश जारी किये है।

साथ ही सीमा सड़क संगठन के मेजर रवि शंकर ने बताया कि स्टिंगरी से तांदी जीरो पॉइंट तक सड़क बहाल कर दिया हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!