Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तहत टाहलीवाल में विजिलेंस की टीम ने नगर पंचायत के क्लर्क को 6000 की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के क्लर्क ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार का 3 लाख का बिल जारी करने की एवज में यह रिश्वत की राशि मांगी थी। जिस पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी।

वहीं शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने डीएसपी कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत के क्लार्क को रंगे हाथों 6000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि क्लर्क नगर पंचायत में अनुबंध के आधार पर तैनात है।

विजिलेंस के धर्मशाला स्थित एसपी बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस ने टाहलीवल नगर पंचायत के क्लर्क को रंगे हाथों में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

इसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

माना जा रहा है कि विजिलेंस रिश्वत लेने के आरोपी क्लर्क की चल अचल संपत्ति की भी जांच कर सकती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!