कुल्लू टूडे
मंडी/कुल्लू
नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए हुए हिमाचल पुलिस के एएनटीएफ विंग की कुल्लू टीम ने मंडी जिला के पधर में एक व्यक्ति को एक किलो 784 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।
एएनटीएफ कुल्लू डीएसपी हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एएनटीएफ की टीम पिछले दिनों मंडी जिला के पधर बाजार में गश्त पर थी।
इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि पधर बाजार में एक दुकानदार चरस बेचने का अवैध धंधा करता है।
जिस पर एएनटीएफ की टीम ने व्यक्ति की दुकान व गोदाम की तलाशी ली, तो वहां से 1 किलो 784 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पधर थाना में मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
हेमराज वर्मा के मुताबिक एएनटीएफ की टीम में इंस्पेक्टर इंदर सिंह, कांस्टेबल बबन कुमार व विनोद कुमार शामिल थे।
आरोपी की पहचान नागेश कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार गांव बाड़ी डाकघर व तहसील पधर जिला मंडी के तौर पर हुई है।
