कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
ग्राम पंचायत संडयार में आग लगने से दो परिवारों का स्लेटपोश मकान जलकर राख होने का मामला सामने आया है। इस आगजनी की घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
यह हादसा दो परिवारों रविंद्र पुत्र कर्म सिंह व अवतार सिंह पुत्र शिव सिंह के साथ पेश आया।
हल्का पटवारी युवराज व नायब तहसीलदार देशराज धीमान मोके पर पहुंचे।
उन्होंने दोनों परिवारों के आग की भेंट चढ़े सामान का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी है।
जबकि दोनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा के तौर पर दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान की।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम की समय करीब 8 बजे दोनों संडयार गांव के परिवार के सदस्य अपनी-अपनी रसोई के कार्य में व्यस्त थे तभी उन्हें कुछ जलने की गंध आई।
उन्होंने बाहर निकाल कर देखा तो उनके मकान में छत में आग लगी हुई थी तभी उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया गांव के लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
हालांकि गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी तथा फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था।
इस मौके पर पंचायत संडयार की प्रधान सुमन चंदेल, उप प्रधान बिशन सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान ऊषा ठाकुर, पंचायत छत के प्रधान परमजीत सहित अन्य मौके पर पहुंच गए लेकिन देखते ही देखते मकान पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।
वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अति शीघ्र राहत की मांग की है।
