कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा न नूरपूर में एएनटीएफ की टीम ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 तस्करों को 151 ग्राम चरस व 29.30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
एएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में नारकोटिक्स टीम ने नूरपुर के बासा वजीरा में एक बाइक सवार से 151 ग्राम चरस बरामद की।
आरोपी अभय निवासी कंडी कांगड़ा के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में नारकोटिक्स टीम ने डमटाल के हिल टॉप मंदिर के पास एक बाइक सवार से 29.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
आरोपी गुरदीप राज निवासी गुरदासपुर पंजाब को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल मामला दर्ज किया गया है।
