कुल्लू टूडे
कांगड़ा
कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की डमटाल थाना पुलिस की टीम ने कार में सवार 2 व्यक्तियों को 7.20 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
वहीं पुलिस ने पूछताछ के दौरान एक आरोपी के घर से 450 ग्राम चरस भी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना डमटाल पुलिस द्वारा मऐहकड के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस इस दौरान हर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने गाड़ी नं एचपी 38 बी 3835 ऑल्टो कार को चैकिंग के लिए रोक तो उसमें सवार 2 व्यक्तियों से
7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान कमलदीप पुत्र रमेश निवासी लैहरुह व पवन कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी सकोह देहरी तहसील फतेहपुर के तौर पर हुई है।
पुलिस को पूछताछ के दौरान पवन कुमार के घर में नशा होने की जानकारी भी मिली। जिस पर डमटाल पुलिस ने पवन के घर से 450 ग्राम चरस बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार कमलदीप पुत्र रमेश निवासी लैहरुह के खिलाफ पहले भी अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।
