Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के लुहरी-सुन्नी सड़क मार्ग पर बीते दिन एक कार सतलुज नदी में गिरने का मामला सामने आया है।

इस हादसे में पति- पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को इस हादसे में गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम पांच लोग कार में सवार हो कर रामपुर की तरफ आ रहे थे।

इसी दौरान महोल के पास कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित हो कर सतलुज नदी में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्य को शुरू किया।

इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान अभय कुमार पुत्र देवराम नेगी निवासी गांव दाखो, रिकांगपिओ किन्नौर, जितेश व उसकी पत्नी वंशिका निवासी जानी, टापरी तहसील निचार जिला किन्नौर के तौर पर हुई है।

जबकि घायलों में राहुल कृष्ण पुत्र राधा सिंह निवासी तांगलिंग कल्पा किन्नौर और अंशुल फनियान पुत्र राधे श्याम निवासी रिब्बा मोरंग किन्नौर शामिल हैं। दोनों घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!