कुल्लू टूडे
सोलन
सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की दाड़लाघाट पुलिस टीम ने एक ढाबे में छापेमारी कर ढाबा संचालक को 326 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दाड़घाट थाने की पुलिस को सूचना मिली कि डिनण गांव में स्थित वीरेंद्र कुमार के ढाबे में चरस रखी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ढाबे में छापा मारा और तलाशी के दौरान 326 ग्राम चरस बरामद की।
उन्होंने बताया कि आरोपी ढाबा संचालक वीरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
