कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिहार के सारण में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित हुई 45वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम में कांस्य पदक प्राप्त किया।
टीम में प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 27 टीमों ने भाग लिया।
प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक तक के अपने सफर में मुंबई हैंडबॉल अकैडमी, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर तथा चंडीगढ़ को परास्त किया। सेमीफाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद दिल्ली से हारने तक टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
टीम की कप्तान जागृति ठाकुर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ पिवट खिलाड़ी घोषित किया गया।
हमीरपुर जिला के विजय शर्मा ने टीम के प्रशिक्षक तथा शिवानी नेगी ने टीम की मैनेजर के रूप में भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में जाने से पूर्व प्रदेश की टीम का प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर में आयोजित किया गया।
जिसमें ऊना, मंडी, बिलासपुर, सोलन तथा कांगड़ा जिलों के खिलाड़ियों में बेहतर समन्वय स्थापित कर कोच विजय शर्मा ने टीम को पदक तालिका तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि टीम के इस उपलब्धि के लिए प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जिस में खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
टीम में ऊना जिला से 4, मंडी से 7, बिलासपुर से 4 कांगड़ा जिला से 1 तथा सोलन जिला से 2 खिलाड़ी शामिल थीं।
